हजारों कार्यकर्ता जन स्वाभिमान दिवस रैली के लिए लखनऊ रवाना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 2, 2026

हजारों कार्यकर्ता जन स्वाभिमान दिवस रैली के लिए लखनऊ रवाना

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी सेवापुरी डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस रैली में भाग लेने के लिए सेवापुरी विधानसभा के हजारों अपना दल एस कार्यकर्ता गुरुवार सुबह लखनऊ रवाना हुए।कपसेठी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान से बाबूलाल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का काफिला बसों व चार पहिया वाहनों से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर के लिए निकला।रवाना होने से पूर्व बाबूलाल पटेल ने बताया कि रैली को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में सहयोगी दल के रूप में अपना दल आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा और विकास की रफ्तार को और गति मिलेगी।इस मौके पर बाबूलाल पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, वीरेंद्र पटेल, राजनाथ पटेल, शिवपूजन सिंह, शिवमोहन पटेल, डॉ. सुनीता पटेल, सियाराम पटेल, पप्पू सोनकर, राजू सोनकर, मनोज पाल, गणपत राजभर, सचिन पटेल समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad