झारखण्ड चाईबासा प.सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले केंजरा पंचायत के बाईहातु गांव में जमीन हड़पने के लिए चाची द्वारा अपने ही भतीजे कैरा लागुरी, बहु और तीन बच्चों की हत्या करा दिये जाने के मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा व जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने तकनीकी सेल के सहयोग से किया है।सभी मृतकों के शवों का अवशेष बरामद करने में सफलता हासिल कर ली गयी है।साथ ही इस हत्या में शामिल हत्यारोपी चाची सहित 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि आरोपी चाची पुलिस को गुमराह करने के साथ-साथ और स्थानीय पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर पिछले कई दिनों से कोर्ट रोड में धरना प्रदर्शन करने की नाटक कर रही थी।यह बात अखबार की सुर्खियों में छायी रही। उसने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कोलहान रेंज के डीआईजी को शिकायत पत्र देते हुए मुख्यमंत्री तक जाने की बात कही थी।जिसके बाद इस मामले में चाईबासा पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा तथा जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले के जांच में जुट गये ।बुधवार को मामले का उद्वभेदन करते हुए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में कोल्हान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन सिंह के अध्यक्षता में संवाददाता सम्मेलन कर मामले की जानकारी दी गई। डीआईजी ने बताया कि गत 16 सितंबर को वादिनी नानिका हेस्सा द्वारा अपने भतीजे कैरा लागुरी, उसकी पत्नी टुरी उर्फ मेंजो उर्फ टुपी लागुरी एवं उसके तीन बच्चों के लापता होने की सूचना टोन्टो थाना में दी गई थी, इस सबंध में टोन्टो थाना में सनहा दर्ज किया गया था एवं घटनास्थल एवं उसके आस-पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। उसके बाद 26 सितंबर को वादिनी के द्वारा पुलिस अधीक्षक के पास एक आवेदन दिया गया था जिस पर टोन्टो थाना में काण्ड दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक का आदेश प्राप्त हुआ,आदेश प्राप्ति के बाद टोन्टो थाना में कांड संख्या 24/20,27 सितंबर को धारा 364/34 भादवि के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा, अनु० पु०पदा० जगन्नाथपुर प्रदीप उरांव एवं थाना के पदाधिकारियों द्वारा गांव बाईहातु जाकर विस्तार से घटना के बारे में जांच पड़ताल किया। वही कैरा लागुरी के घर के अगल-बगल के ग्रामीणों से पुछताछ करने पर बताया गया कि कैरा लागुरी एवं उसके पुरे परिवार कमाने के लिए उड़ीसा गया है।उसके बाद पुलिस टीम उड़ीसा जाकर विभिन्न थाने से जानकारी प्राप्त की एवं उड़ीसा के सभी सगे सबंधियों से पूछताछ किया गया।तत्पश्चात सीआईजी प्रकाशन एवं स्थानीय अखबारों में प्रकाशन हेतु आवेदन भी किया गया था।तकनीकी शाखा की सहायता से लापता कैरा लागुरी का कॉल डिटेल प्राप्त किया गया तो मालूम हुआ कि कैरा लागुरी का मोबाईल नंबर 22 मार्च तक ही चालू था इसके बाद से बन्द हो गया।इस बीच वादिनी एवं अन्य लोगों के द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र चाईबासा को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा कांड की समीक्षा की गई एवं उदभेदन के लिए कई निर्देश दिये एवं मृतक के मोबाईल को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। तकनीकी शाखा का सहयोग से कैरा लागुरी के मोबाइल में सिम प्रयुक्त करने वाले व्यक्तियों का नाम पता का सत्यापन किया गया तथा लापता कैरा लागुरी का ट्रैकिंग किया गया। साक्ष्य पाये जाने पर पहले सामु गागराई को रूईया गांव हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से कैरा लागुरी का मोबाइल बरामद किया गया । उसके बाद अपने को फँसता देख गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथियों का नाम बताया दिया। मामले की जांच के क्रम में साक्ष्य के आधार पर अन्य अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment