मां के हत्यारे दोनों बेटों को अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 26, 2020

मां के हत्यारे दोनों बेटों को अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा

 

फतेहपुर जिले की एक अदालत ने अपनी मां की कार से रौंदकर हत्या करने का दोषी पाते हुए उसके दोनों बेटों को उम्र कैद की सजा सुनाई है तथा 30-30 हजार का जुर्माना भी लगाया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि जिले की फौजदारी सहायक लोक अभियोजक (एडीजीसी) देवदत्त मिश्रा ने बताया कि अदालत ने बीमा राशि हड़पने के लालच में 2017 मई माह में रात्रि 10:00 बजे एक महिला को कार से रौंद कर हत्या करने का जुर्म साबित हो जाने पर उसके दोनों बेटों राहुल व अमर को उम्र कैद की सजा सुनाई है। बताया गया कि आरोपी जिले के बिंदकी कोतवाली के ठिठौरी गांव के है। इनके ऊपर अपनी मां को बीमा राशि के कारण कार से कुचल कर हत्या करने का आरोप सिद्ध हुआ है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad