आरोपित एसओ गिरफ्तार,निलंबित एसपी अब भी फरार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 26, 2020

आरोपित एसओ गिरफ्तार,निलंबित एसपी अब भी फरार

महोबा थाना क्षेत्र के कबरई में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आरोपित तत्कालीन बर्खास्त फरार एसओ देवेन्द्र शुक्ला को तीन महिने के बाद पुलिस ने झांसी सीमा के महोबकंठ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 7,8सितम्बर को कबरई के क्रशर व्यापारी ने तत्कालीन महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार व तत्कालीन कबरई एसओ पर जबरन वसूली तथा जानमाल का खतरा बताते हुए एक आडियो व वीडियो वायरल किया था,उसी दौरान 8सितम्बर को इन्द्रकान्त अपनी गाड़ी में गोली लगने से घायल मिले थे,जिनकी 13 सितम्बर को कानपुर के हास्पिटल में मौत हो गयी थी।जिस पर मृतक के भाई रविकांत त्रिपाठी ने उस समय के एसपी व एसओ सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।हालांकि अब भी घटना में आरोपी निलंबित एसपी एवं बर्खास्त सिपाही फरार बताये जा रहे है जिन्हे पुलिस अधिकारी जन्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रहे है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad