विधायक ने सड़क दुर्घटना में घायल एबीवीपी के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पाण्डेय से मिलकर जाना कुशलक्षेम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 24, 2026

विधायक ने सड़क दुर्घटना में घायल एबीवीपी के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पाण्डेय से मिलकर जाना कुशलक्षेम

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ढढ़ोरपुर निवासी सड़क दुर्घटना में घायल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पाण्डेय के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उनके आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।विधायक डॉ. सुनील पटेल ने विनय पाण्डेय के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया और बताया कि विनय पाण्डेय लंबे समय से पार्टी और समाज की सेवा में लगे हैं।ऐसे लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना हमारा दायित्व है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस कुमार सिंह, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, जिला महासचिव विनोद पटेल, जिला महासचिव श्याम बली पटेल, अश्वनी पांडेय, गोविंद पटेल  इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad