रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भड़ाव गांव में ग्राम प्रधान प्रेम नारायण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के किनारे और रिंग रोड के पास नई देशी शराब की दुकान खोले जाने का जमकर विरोध किया।ग्रामीणों की सूचना पर लोहता और जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्राम प्रधान प्रेम नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि यह शराब ठेका कहीं अन्यत्र आवंटित है और यहां गैर-कानूनी तरीके से बिक्री की जा रही है। उन्होंने कहा कि ठेके से थोड़ी ही दूरी पर बच्चों का स्कूल है और इसी रास्ते से सैकड़ों लड़के-लड़कियां रोजाना पढ़ाई के लिए आते-जाते हैं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण इस ठेके का विरोध कर रहे हैं।पुलिस ने शराब ठेके के सेल्समैन से पूछताछ की और ठेकेदार से बातचीत के बाद दुकान को तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया।पुलिस ने ठेका मालिक को सुबह कागजात दिखाने को कहा। पुलिस के इस आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।

No comments:
Post a Comment