केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पहड़िया मंडी में किया सैनिटाइजेशन एवं राउण्ड टेबल इंडिया संस्था के सहयोग से गरीबों में वस्त्र वितरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 20, 2020

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पहड़िया मंडी में किया सैनिटाइजेशन एवं राउण्ड टेबल इंडिया संस्था के सहयोग से गरीबों में वस्त्र वितरण

 ‌ 

कोविड-19 महामारी के बारे में किया गया जागरूक

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

 वाराणसी- वैश्विक महामारी कोविड-19 के विरुद्ध 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पहाड़िया मंडी का शुक्रवार को  पूरी गंभीरता और जवाबदारी के साथ अभियान जारी रहा। बटालियन  के कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह (पीएमजी) वाहिनी द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान  की अनवरत निगरानी कर रहे हैं साथ  ही अद्यतन स्थिति पर भी नजर  रखे हुए हैं।कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण पर रणनीति के तहत काम करने की आवश्यकता है। वाहिनी के सहायक कमांडेंट ज्ञान रंजन के नेतृत्व में आकाश बिल्डर कॉलोनी लहरतारा तथा आसपास के इलाके को  सोडियम हाइपोक्लोराइट रसायन का छिड़काव किया गया।लोगों को कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूक किया गया। सामाजिक दूरी  का पालन करने  तथा शारीरिक संपर्क से बचने की सलाह दी गई।जिसके दौरान सीआरपीएफ द्वारा राउण्ड टेबल इंडिया संस्था  के सहयोग से रोमा बिल्डर्स की डायरेक्टर उषा गुप्ता के जन्मदिन पर गरीबों में वस्त्र वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ ज्ञान रंजन राय ,सहायक कमांडेंट, जवान,कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव,ओ पी गुप्ता ,राउंड टेबल इंडिया से ऋषि नागर, विष्णु नागर, आकाशदीप,ईशा गुप्ता अनिल सिंह अध्यक्ष सामाजिक विकास न्यास परिषद आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad