एक दिन की थानाप्रभारी बनी जान्हवी सिंह, सुनी फरियाद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 20, 2020

एक दिन की थानाप्रभारी बनी जान्हवी सिंह, सुनी फरियाद

बाइक चोरी की दर्ज कराई रिपोर्ट, जीप से की गश्त

 रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी मिर्जामुराद वैश्विक बाल दिवस पर मिर्जामुराद थाना में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत गौर गांव (मिर्जामुराद) निवासी बीएचयू स्नातक की छात्रा व एनसीसी कैडेट जान्हवी सिंह एक दिन की थानाप्रभारी बनी।थानाप्रभारी के समक्ष अषाढ़ गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद सिंह व खालिसपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद यादव पहुंचे और कागजात खो जाने तथा चित्रसेनपुर गांव निवासी शिवमूरत पाल ने बाइक चोरी का प्रार्थना पत्र दिया।जान्हवी सिंह ने प्रार्थना पत्रों पर मार्क कर हेड मुहर्रिर रामजीत सिंह को तत्काल रपट दर्ज करने का निर्देश दिया।गौर गांव के संदीप ने भूमि नापी कराने का प्रार्थना पत्र दिया।छठ पर्व होने के कारण फोर्स की कमी बताई।एक दिन की बनी प्रभारी ने थाना, महिला हेल्प डेस्क व अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस जीप से गश्त की।पुलिस को कई सुझाव भी दी।थानाप्रभारी सुनीलदत्त दुबे ने थानाप्रभारी बनी जान्हवी सिंह को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।इस दौरान  एसआई एसपी सिंह, ब्रजेश सिंह, उमेश राय, राजेश यादव समेत महिला कांस्टेबल रुचि सिंह, मीनू, अनीशा, विनीता आदि मौजूद रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad