शिक्षक ने शिक्षिका को मारी गोली मौत,आरोपी शिक्षक गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2020

शिक्षक ने शिक्षिका को मारी गोली मौत,आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में स्थित पकरिया प्राथमिक विद्यालय में एक अध्यापिका को उसी विद्यालय में तैनात अध्यापक ने अवैध तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि शनिवार को रजिस्टर पर अनुपस्थिति को लेकर हुए विवाद में अध्यापक ने गोली मार दी।बतातें हैं कि आराधना नामक शिक्षिका विद्यालय में तैनात थी उसी विद्यालय में अमित कौशल नामक अध्यापक भी तैनात था।विद्यालय देर से आने के कारण रजिस्टर पर दर्ज अनुपस्थित इस घटना का कारण बनी बतायी जा रही है।आरोप है कि इसी बात से झल्लाये उक्त अध्यापक ने शिक्षिका को गोली मार दी और फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी आरपी सिंह ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और आरोपी को छापेमारी कर  गिरफ्तार कर लिय।घटना की जांच जारी है जबकि बीएसए ने घटना पर अनभिज्ञता जाहिर की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad