गोली मारकर की हत्या,लूटे पांच लाख बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 19, 2020

गोली मारकर की हत्या,लूटे पांच लाख बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

देवरिया जिले के गौरीबाजार में  बदमाशों ने गोली मारकर एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की हत्या कर दी और पांच लाख चालीस लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।घटना के बाद सनसनी फैल गयी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यह घटना गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर विशुनपुरा गांव के पास हुई है।बताया गया कि  बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।लोगों ने बताया कि जिगिनी गांव के रहने वाले सर्वेश्वर पटेल उर्फ गुड्डू 31 वर्ष गौरीबाजार के बखरा चौराहे पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे।वह रामपुर स्थित स्टेट बैंक से पैसे निकालने के बाद बाइक से जा रहे थे इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर फेंक दिया जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और रूपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले।स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया लेकिन उनकी मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बार्डर को सील कर अपराधियों की तलाश कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad