सीआरपीएफ की बस से टकराई सवारी बस बाल-बाल बचे लोग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 19, 2020

सीआरपीएफ की बस से टकराई सवारी बस बाल-बाल बचे लोग

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चंदौली स्थानीय थाना क्षेत्र के लौआरी कला गांव के पास मोड़ पर सीआरपीएफ की बस एवं सवारी बस में साइड से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियां आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। बताया गया कि नौगढ़ की तरफ से सवारी बस आ रही थी और चकिया के तरफ से सीआरपीएफ की एक बस जा रही थी जो लौआरी कला मोड़ के पास आपस में साइड से टकरा गई। इस संबंध में चंद्रप्रभा के चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है ना ही किसी के तरफ से कोई तहरीर पड़ी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad