केंद्र की सत्ता में आते ही किसान विरोधी कानून को समाप्त किया जाएगा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 27, 2020

केंद्र की सत्ता में आते ही किसान विरोधी कानून को समाप्त किया जाएगा

 

नई दिल्ली कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है कि केंद्र की सत्ता में आने पर किसान विरोधी कानूनों को रद्द किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि जब भी कांग्रेस केंद्र की सत्ता संभाली सबसे पहले किसान विरोधी इन तीनों कानूनों को समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि इन कानूनों का कांग्रेस शुरू से ही विरोध करती रही है जिसके कारण संसद में उसके सांसदों को निलंबित भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं वहां किसानों की सुरक्षा के लिए अलग कानून बनाया जा रहा है, किसान देश का अन्नदाता है इसलिए किसान सबका है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad