एम०सी०एच० विंग चन्दौली में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत कन्या जन्मोत्सव आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 4, 2026

एम०सी०एच० विंग चन्दौली में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत कन्या जन्मोत्सव आयोजित

 

अभिभावकों को 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

चन्दौली महिला कल्याण विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत शनिवार को एम०सी०एच० विंग चन्दौली के एस०एन०सी०यू०, पी०एन०सी० एवं एल०आई०सी०यू० वार्ड में भव्य 'कन्या जन्मोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कुल 32 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं टावल वितरित कर जन्मोत्सव का उत्साहवर्धक वातावरण में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में विभागीय प्रतिनिधियों ने बालिकाओं की सुरक्षा और सहायता हेतु जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 1098 आदि) के प्रति जागरूक किया। साथ ही अभिभावकों को अवगत कराया गया कि नवजात बालिकाओं का 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत निर्धारित श्रेणी में वांछित अभिलेखों के साथ आवेदन कराकर योजना का आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर डॉ. के.सी. सिंह (चिकित्सा अधीक्षक, एम०सी०एच० विंग चन्दौली, श्रीमती रागिनी सिंह जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर, महिला कल्याण विभाग. सोनम यादव (इंचार्ज, पी०एन०सी० वार्ड) एवं अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad