गोली मारकर तीन की हत्या, एक ही परिवार के थे मृतक अज्ञात हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 27, 2020

गोली मारकर तीन की हत्या, एक ही परिवार के थे मृतक अज्ञात हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

 

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि इस घटना में पति पत्नी और उनकी 21वर्षीय बेटी की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी और पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि विनोबा नगर इलाके के राजीव नगर स्थित एक मकान में गोविंद राम 50 वर्ष उनकी पत्नी शारदा 45 बेटी दिव्या 21 वर्ष  को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।  मृतक गोविंद हेयर सैलून चलाता था जबकि उसकी पुत्री दिव्या नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।पुलिस घटना की जांच कर रही है जबकि घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad