सुशील त्रिपाठी महामंत्री, संतबख्श सिंह चुन्नू उपाध्यक्ष व बबिता तिवारी मंत्री बनाई गईं
रिपोर्ट-संतोष यादव
सुल्तानपुर। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद आज 32 सदस्यीय काशी क्षेत्र के कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें जिले से तीन भाजपा नेताओं को क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गयी है। काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा जारी की गयी क्षेत्र पदाधिकारी सूची में जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी को क्षेत्रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतबख्श सिंह चुन्नू को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबिता तिवारी को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि काशी क्षेत्र में 14 जिले सम्मिलित है। जिले से तीन भाजपा नेताओं सुशील त्रिपाठी को क्षेत्रीय महामंत्री, संतबख्श सिंह चुन्नू को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व बबिता तिवारी को क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने पर संगठन अध्यक्ष डाॅ आरए. वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ॠषिकेष ओझा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान,आशीष सिंह रानू, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने प्रशंसा प्रकट करते हुए नये दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने कहा जिले से तीन नेताओं को क्षेत्रीय टीम मे स्थान मिलने पर जिले के संगठन को मजबूती मिलेगी।
No comments:
Post a Comment