हमीरपुर जिले के ललपुरा थाने में तैनात एक सिपाही का गाड़ियों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होते ही एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि लालपुरा थाने का एक सिपाही राठ मार्ग पर पिकेट कर रहा था जो गुजरने वाले वाहनों से वसूली में लिप्त था, तभी किसी ने अवैध वसूली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का एसपी एनके सिंह ने संज्ञान लिया और मामले की जांच सीओ सदर अनुराग सिंह को सौंपी।जहां सीओ की जांच में पैसा लेने की बात सामने आ रही है,हालांकि जांच अभी चल रही है लेकिन उक्त सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment