निधन:पूर्व मंत्री का राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में निधन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 23, 2020

निधन:पूर्व मंत्री का राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में निधन

झारखंड रांची कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ओपी लाल का रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में निधन हो गया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि पूर्व मंत्री पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे जिनका इलाज रिम्स में किया जा रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि सूत्रों ने बताया कि 1 दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी। उनकी मौत की सूचना से प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि ओपी लाल के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने और इंटक के माध्यम से कोयला श्रमिकों को कांग्रेस से जुड़ने में उनकी सराहनीय भूमिका रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad