ग्रामीणों के बीच बैठकर उन्हें किया गया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 11, 2020

ग्रामीणों के बीच बैठकर उन्हें किया गया जागरूक

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चंदौली यूनिसेफ एवं सहभागी शिक्षण लखनऊ के तत्वाधान में ग्राम पंचायत ज़हर में कोविड-19 एवं सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पंचायत कोऑर्डिनेटर त्रिभुवन ने बताया कि समुदाय के लोगों एवं ग्राम विकास योजना समिति के साथ नियमित बैठकें करके उनकी समझ सतत विकास लक्ष्य एवं कोविड-19 पर पहले बनानी है। बैठक में कहा गया कि रिसोर्स मैपिंग एवं सोशल मैपिंग का काम गांव के लोगों के द्वारा स्वयं किया गया, मैपिंग के बाद गांव की प्रमुख समस्याओं की पहचान करनी है और समस्या के पहचान के बाद ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल कराना है। जिससे कोविड-19 जैसी महामारी आने पर भी पंचायत के पास ठोस प्लानिंग होनी चाहिए,जिससे पूरे समुदाय को सुरक्षित किया जा सके और आने वाली महामारी से बचा जा सके। आगे बताया कि सबसे जरूरी गर्भवती महिलाएं,बच्चे व वृद्ध एवं दिव्यांग की सुरक्षा करना पंचायत की जिम्मेदारी है।

बैठक में विनोद, बीरबल, पारसनाथ, राम कृत, प्यारी देवी, गुलाबी, राम हरि सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad