लापरवाह कर्मचारियों को डीएम की चेतावनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 7, 2020

लापरवाह कर्मचारियों को डीएम की चेतावनी

              

डीएम ने चकबन्दी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण नौ में दो कर्मचारी ही उपस्थित, अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

रिपोर्ट-संतोष यादव

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के समय चकबन्दी कार्यालय में कुल 09 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें में से 02 कर्मचारी उपस्थित पाये गये तथा अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक कर्मचारी मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध है व एक कर्मचारी चकबन्दी आयुक्त कार्यालय लखनऊ गये हुए हैं। एक आकस्मिक अवकाश पर हैं। जिलाधिकारी ने एसओसी को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में कार्यालय में समय से उपस्थित हों और अनुपस्थित कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने हेतु निर्देशित किया जाय। कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पायी गयी एवं सम्बन्धित अधिकारी को नियमित साफ-सफाई सुश्चित करवाने का भी निर्देश दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad