रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- राजातालाब क्षेत्र के रानीबाजार में शुक्रवार को एक फ़र्नीचर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 10 हजार का सामान जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीबाजार निवासी मनीष जायसवाल के तीन मंज़िला घर में फ़र्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शुक्रवार सुबह
7 बजे आसपास के लोगों ने दुकान के तीसरे मंज़िल से धुआं निकलते देखा तो हड़कंप मच गया।आसपास के लोगों की मदद से लगभग आधा घंटे में दुकान में लगी आग बुझायी गयी। पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि आग से करीब 10 हजार रुपये का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पाकर पर दमकल भी मौके पर पहुंचा।

No comments:
Post a Comment