पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 20, 2021

पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन

                

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- राष्ट्रीय सेवा योजना जगतपुर पी. जी. कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें के मुख्य अतिथि प्रो. राजनाथ सिंह पूर्व परीक्षा नियंत्रक, संपूर्णानंद संस्कृत विश्ववद्यालय वाराणसी कार्यपरिषद सदस्य जननायक विश्वविद्यालय बलिया ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक के अंदर राष्ट्र के प्रति सेवा भाव होना चाहिए तथा अपने लिए समय की उपयोगिता को समझना चाहिए, विद्यार्थी को समय के साथ-साथ चलते हुए उसके मूल्य को समझना चाहिए। आपने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति पर भी प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि का स्वागत तीनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवस्तव, डॉ. कृपाशंकर सिंह एवं डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर किया।मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया, सरस्वती वंदना रेखा मिश्रा व स्नेहा विश्वकर्मा ने  तथा स्वागत गीत रश्मि चौहान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संदीप कुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार गोंड, रितेश सिंह, आशीष,अतुल, रितेश यादव, रोशनी मौर्या, आदि स्वयं सेवकों ने  भाषण, गीत व समूह गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत मधु मौर्या एंव अपराजिता पटेल शोध क्षात्रा, नृत्य संगीत एवं मंच कला संकाय काशी हिंदू विश्वद्यालय वाराणसी ने मनुष्य के जीवन में संगीत के महत्व को बतलाया कि यह आनंद से परम- आनंद की प्राप्ति हेतु उपयोगी होता है। संगीत लय,उतार चढ़ाव, पर आधारित होता है,एनएसएस की ताली बजा के छात्रों को इससे उत्पन्न होने वाले लय को भी बतलाया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad