निषाद समाज के अधिकार की लड़ाई हम लड़ेंगे: प्रियंका गांधी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 23, 2021

निषाद समाज के अधिकार की लड़ाई हम लड़ेंगे: प्रियंका गांधी

                

जिनकी नाव टूटी है उनको संयुक्त रूप से 10 लाख की आर्थिक मदद करेगी कांग्रेस


निषाद समाज के अधिकारों के लिए नदी अधिकार यात्रा करेगी कांग्रेस


सरकार बालू माफिया और बड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की करे जांच: प्रियंका गांधी


 दिल्ली/लखनऊ, 23 फरवरी 2021अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में बसवार गांव में हुए पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर ट्वीट किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों महासचिव प्रियंका गांधी बसवार दौरे पर आयी थीं जहां उन्होंने निषाद समाज के लोगों का दुःख दर्द साझा किया। बताया गया कि 

महासचिव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नदी के असली दावेदार एवं रक्षक निषाद समुदाय के लोग हैं। बंसवार, प्रयागराज में उप्र पुलिस के उत्पीड़न के विरुद्ध और निषाद समाज के अधिकारों के लिए हम लड़ेंगे।

उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि जिन निषाद परिवारों की नाव तोड़ी गई है सबको संयुक्त रूप से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद पार्टी करेगी।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस जन निषाद समुदाय के अधिकारों के लिए नदी अधिकार यात्रा निकालेंगे।

श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा है कि नदी के संसाधनों पर प्राथमिक हक निषादों का है इस विचार के साथ बालू खनन के लिए निषादराज कोपरेटिव सोसायटी के गठन की माँग करते हैं।ट्वीट के अंत में उन्होंने लिखा है कि सरकार बालू माफिया और बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की जांच करे एवं श्वेत पत्र जारी कर बताए कि कहां पर किन-किन नदियों में खनन किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad