छात्राओं किशोरियों व ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 23, 2021

छात्राओं किशोरियों व ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकास खण्ड क्षेत्र के शहावाबाद मनियारीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर मंगलवार को दोपहर में जगतपुर पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के  विभागाध्यक्षा डॉ मोनिका सक्सेना के विशेष सहयोग व देखरेख में अध्यापिकाओं तथा छात्राओं द्वारा कम्पोजिट विद्यालय के छात्राओं, किशोरियों व ग्रामीण महिलाओं को समस्याओं से अवगत कराते हुए उनको जागरूक किया। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका सक्सेना ने छात्राओं को किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए महिला सुरक्षा के उपायों तथा महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

 इस अवसर पर डॉ मोनिका सक्सेना, डॉ रीता सिंह, डॉ ज्योतिका श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, प्रतिमा सिंह, बबीता ,प्रीति सिंह, माया पाल, सर्वेश श्रीवास्तव, अनीता देवी ,चंदा देवी रीता देवी इत्यादि अध्यापक व अध्यापिका गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad