दो की मौत:डीजे वाहन में उतरा करंट, प्रतिमा विसर्जन के दौरान घटी घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 19, 2021

दो की मौत:डीजे वाहन में उतरा करंट, प्रतिमा विसर्जन के दौरान घटी घटना

                

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में डीजे वाहन में करंट उतरने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक झुलस गया। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि यह हादसा उस समय हुआ जब सुल्तानपुर गांव के पलानी मौजा में रखी गई सरस्वती प्रतिमा को लोग विसर्जन के लिए ले जा रहे थे, गांव के लड़के डीजे की धुन पर नाच रहे थे सभी डीजे वाहन ऊपर से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार को छू गया, जिससे करंट प्रवाहित होने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, घटना के बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad