प्रेमी और माता पिता हत्या के आरोप में गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 14, 2021

प्रेमी और माता पिता हत्या के आरोप में गिरफ्तार

                 

कुशीनगर विगत  8 फरवरी को सिसवा के समीप गंडक नहर में एक युवती का शव मिला था,जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी,10 फरवरी को शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस को विवेचना के दौरान पडरौना कोतवाली सुखपुरा टोला लवंगपुरा निवासी एक नाबालिक की भूमिका सामने आई जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। नाबालिग ने बताया कि उसके और युवती के बीच प्रेम संबंध था, घटना वाली रात युवती को उसने अपने घर बुलाया था,उसी दौरान दोनों को आपत्तिजनक हालत में नाबालिक के पिता व मां पकड़ लिया और दोनों की पिटाई की गयी, बाद में मां-बाप ने उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई और रुमाल से गला घोट दिया और शव को गंडक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर कातिलों को ढूंढ निकाला और अदालत में पेश किया जहां से नाबालिग को सुधार गृह भेंजा गया और मां-बाप को जेल भेज दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad