स्वास्थ्य केन्द्र पर जिलाधिकारी और विधायक ने महिलाओं को किया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 14, 2021

स्वास्थ्य केन्द्र पर जिलाधिकारी और विधायक ने महिलाओं को किया जागरूक

               

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली जिलाधिकारी संजीव सिंह के पहल पर गुड़गांव के रेड क्लिफ हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ परिसर में आयोजित महिला शक्ति अभियान के तहत  वनवासी महिलाओं एवं किशोरियों को 6- 6 सेट पैड का वितरण किया गया। उन्होंने इलाके के गरीब महिलाओं के बीच निशुल्क 50,000 सेनेटरी पैड बांटने का निर्देश देते हुए कहा कि किशोरियों को 12 वें वर्ष से  माहवारी शुरू होती है। माहवारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष 28 मई को मासिक धर्म दिवस भी मनाया जाता है। मिशन महिला शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में शर्म संकोच को त्याग कर माताएं अपने घर की बहन बेटियों को जानकारी देकर जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहां की गंदे कपड़े का प्रयोग करने से यूरिनल इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है, यह महिला आत्मविश्वास से जुड़ा हुआ प्रकरण है। जिलाधिकारी की पत्नी श्वेता सिंह ने  कहा कि माहवारी को लेकर बालिकाएं, बहनें संकोच शर्म महसूस करती हैं। ऐसे में किशोरियों के स्वास्थ्य                   

सुरक्षा के लिए खुल कर बात करना चाहिए और ऐसे मामले में माताओं को जागरूक होने की जरूरत है। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक शारदा प्रसाद एवं जिलाधिकारी संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेले के माध्यम से गरीब व्यक्तियों का इलाज कराया जा रहा है। महिला रोगियों का संपूर्ण जांच करने के बाद चिकित्सक निशुल्क दवाएं भी देते हैं। माहवारी समस्या के मामले में बल देते हुए कहा कि यह सिर्फ महिलाओं का मुद्दा नहीं है इस पर पूरे समाज को खुलकर बात करने की जरूरत है। कहा की नौगढ़ की महिलाएं पिछड़ी हैं , नासमझ हैं। अगर जानकारी है तो पैसा नहीं है। भारी संख्या में जूटी महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आप लोगों ने एक-एक वोट देकर हमें विधानसभा में भेजा है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा है। हम पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा, विकास, रोजगार के प्रति चिंतन मनन कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से  रेडक्लिफ हाइजीन के डायरेक्टर व फाउंडर विकास बगरिया, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट अजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजयपति द्विवेदी, एडिशनल सीएमओ डॉ डीके सिंह, खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव,, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश पटेल, भाजपा के जिला प्रतिनिधि देवेंद्र साहनी के अलावा पंचायत सेक्रेट्री, स्टाफ नर्स, एनम , आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, सफाई कर्मी भी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad