पत्नी की हत्या के बाद सिपाही पति की तलाश तेज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 20, 2021

पत्नी की हत्या के बाद सिपाही पति की तलाश तेज

                  

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने एक महिला का शव जंगल से बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से ज्ञात हुआ कि एक आरक्षक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया,उसके बाद आरोपी आरक्षक शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गया। बताया गया कि बीजापुर जिले के शांतिनगर और जैतालूर के बीच जंगल से महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।दरअसल महिला की मौत कैसे हुई पति की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad