चार पुलिसकर्मी निलंबित, कोविड केयर सेन्टर से फरार हुए दो कैदी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

चार पुलिसकर्मी निलंबित, कोविड केयर सेन्टर से फरार हुए दो कैदी

महाराष्ट्र के ठाणे में टाटा अमंतरा कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती दो कैदियों के फरार हो जाने से चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण और भिवंडी बीच कोविड देखभाल केन्द्र में कल्याण आधारवाड़ी जेल के 30 कैदियों को उपचार के लिए रखा गया था।जिसमें से दो कैदी फरार हो गये।बताया गया कि फरार होने वाले कैदियों की पहचान कर ली गयी है।पुलिस उन पर मामला दर्ज कर लिया है और पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है।इस प्रकरण में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad