रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ चन्दौली पुलिस महानिरीक्षक (आईजी जोन) एस के भगत ने शुक्रवार को नौगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर, निर्माणाधीन आवासीय भवन, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण करने के साथ एफआइआर की स्थिति, विभिन्न अभिलेखों की गहनता पूर्वक जांच की। छोटी-छोटी कमियों को दूर करने संबंधित हिदायत दी। दोपहर में करीब 1 बजे आईजी थाने पर पहुंच गए। पहले थाने का घूमकर कर उन्होंने निरीक्षण किया। परिसर में निर्माणाधीन भूकंप रोधी बिल्डिग को देखा। आगंतुक कक्ष को बेहतर तरीके से रखने संबंधित हिदायत दी। हेल्प डेस्क व महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी लिया इसके बाद अभिलेखों की गहनता पूर्वक जांच किये। एफआइआर के पेंडिग मामलों समेत समय से विवेचना हो रही है, इसकी वस्तुस्थिति को भी देखा।बाद में पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने कहा कि ऊपर से जो कार्यवाही अथवा शासन से मिले दिशा निर्देशों का स्थानीय स्तर पर पालन हो रहा है, इसकी सच्चाई जानने हेतु औचक निरीक्षण किया गया है। विवेचना समय से हो, रसीद सिस्टम शुरू हो चुका है, शिकायतकर्ताओं को रसीद दी जाए, जिससे पता चल सके, कि उनके मामले में क्या प्रक्रिया चल रही है। आईजी के द्वारा थाना प्रभारियों को नक्सल क्षेत्र के व्यापारियों एवं अन्य संभ्रांत लोगों से संवाद करते हुए उनसे अपेक्षित सहयोग लेने और देने पर जोर दिया गया। आईजी ने कहा की जो अपराधी छूटकर आते हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोलें तथा जेल से छूटकर आए नक्सलियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एसडीएम नौगढ़ डॉक्टर अतुल गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक रामउजागीर थानाध्यक्ष चकरघटृटा राजेश सरोज, चौकी प्रभारी औरवाटाड़ अलख नारायण, चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा रामनयन यादव, चौकी प्रभारी अमदहाँ राधाकृष्ण यादव, चौकी प्रभारी हरियाबांध नीरज सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment