चकिया चन्दौली स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं०6 की सभासद एवं जिला योजना समिति सदस्य मीना विश्वकर्मा ने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से कोरोना महामारी के कारण दहशत में जी रहे लोगों को अपने सम्बोधन से राहत देने की अपील की हैं।उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि आपसे विनम्रता पूर्वक अपील करते हुए विनम्रता पूर्वक निवेदन करते हैं कि इस समय कोरोना जैसी गंभीर महामारी से जूझ रहे आपके प्यारे देशवासियों, प्रदेशवासियों के सामने गंभीर संकट बना हुआ है तरह-तरह के सोशल मीडिया के माध्यम से टीवी चैनल के माध्यम से भयावह स्थिति का संकेत मिलने पर जीवन पूर्ण रूप से घबरा गया है। चिकित्सालयों में मामूली समस्याओं के इलाज व परामर्श न मिलने से लोगों में दहशत व्याप्त होने लगी है। लोग हर संभव बचाव के उपाय तलाश रहे हैं। प्रधानमंत्री जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से राहत देने के संबोधन के इंतजार में देश के नागरिकों को कुछ राहत मिलने के आसार दिखाई देंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से अपील करती हूं कि देशवासियों प्रदेशवासियों को संबोधन के माध्यम से गंभीर महामारी के संकट से राहत पहुंचाने की महती कृपा प्रदान की जाये।
भवदीय
मीना विश्वकर्मा
जिला योजना समिति सदस्य
सभासद वार्ड नंबर 6 नगर पंचायत चकिया जनपद चंदौली।
8009180012

No comments:
Post a Comment