हरियाणा करनाल रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफिस में सहायक के पद पर तैनात संजय दहिया 50 वर्ष का शव गोहाना स्थित दिल्ली पेरलल नहर से बरामद हुआ है। बताया गया कि पुलिसकर्मी की कार पानीपत में नहर से बरामद हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच गहनता से कर रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि संजय दहिया शुक्रवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद करनाल से सोनीपत के लिए रवाना हुए, पानीपत से शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे संजय कार समेत संदिग्ध हालत में लापता हो गए, उनका मोबाइल भी बंद मिला, परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर गुमशुदगी की रिपोर्ट सोनीपत में दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो उनके मोबाइल का लोकेशन दिल्ली पेरलल नहर के किनारे मिली,जहां संजय की तलाश शुरू कराई गई। ग्राम बुडश्याम के पास सुबह जहां संजय की कार मिली वहीं सोनीपत के कस्बा गोहाना के पास से संजय का शव बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment