डीएम ने मतगणना स्थल से संबंधित बैठक कर आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के दिये निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

डीएम ने मतगणना स्थल से संबंधित बैठक कर आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के दिये निर्देश

                

चन्दौली  निर्वाचन अधिकारी पं0/ जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में मतगणना की तैयारियों से सम्बंधित बैठक सम्पन्न हुई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत मतगणना को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। मतगणना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेशित किया कि वह मतगणना को सही तरीके एवं निष्पक्ष रुप से कराएं जिसमें कि किसी प्रत्याशी एवं इत्यादि को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े और सभी मतगणना स्थल से पूरी तरह ट्रेनिंग प्राप्त कर लें। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी उपजिलाधिकारी द्वारा मतगणना स्थल की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर रिपोर्ट से अवगत कराया जाय। मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत आदि की व्यवस्था चाक-चौबंद कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल मतगणना के लिए 341 टेबल लगाएंगे जाएंगे। जिसमें नौगढ़ में 24, शहाबगंज में 33, नियामताबाद में 30, सकलडीहा में 52, चकिया में 39,  चंदौली में 40, बरहनी में 48, धानापुर में 39 चहनियां में 36 टेबल पर मतगणना का कार्य सम्पन्न होंगा। मतगणना दिनांक 02 मई, 2021 को सुबह 8 बजे शुरू कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग, हैंड सेनीटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad