ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, भाई के लिए प्रचार करना पड़ा महंगा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 25, 2021

ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, भाई के लिए प्रचार करना पड़ा महंगा

                 

बलिया जिले के बेरूआरबारी विकास खण्ड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार अपने भाई के लिए वोट मांगना महंगा पड़ गया।इस आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने विभागीय जांच के लिए खंड विकास अधिकारी सोहांव को जांच अधिकारी नामित किया है।निलंबन अवधि में वह सीयर विकास खण्ड से सम्बद्ध रहेंगे।बताया गया कि अपने भाई के लिए वोट मांगने का फोटो व निर्वाचन आयोग को सम्बोधित शिकायती पत्र 20 अप्रैल को वायरल हुआ था।जिसको लेकर यह कार्रवाई की गयी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad