झारखंड धनबाद जिले के निरसा थाना के कालूबथान ओपी के एक एएसआई को एसीबी ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।बताया गया कि इस मामले में एक बिचौलिया भी पकड़ा गया है। बताया गया कि कुल्टी पश्चिम वर्धमान निवासी सुजल दत्ता और उसके भाई,मां एवं पिता पर दहेज उत्पीड़न का एक मामला कालूबथान ओपी में वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था,इस मामले में सुजल उसकी मां और उनके पिता को बेल मिल चुकी है,लेकिन भाई की बेल याचिका अभी कोर्ट में लम्बित है।सुजला दत्ता के भाई को गिरफ्तार न करने के एवज में तथा केस डायरी में मदद के लिए रिश्वत की मांग एएसआई के द्वारा की गयी थी। सुजल दत्ता और एएसआई के बीच पैसे की लेन देन की मध्यस्था एक बिचौलिए ने की थी।बताया गया कि सुजल ने इस मामले की शिकायत एसीबी धनबाद टीम से की थी।एसीबी डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम ने रविवार को एक गैरेज से 10000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई और बिचौलिए को दबोच लिया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment