कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति की कर दी हत्या,शव को जलाया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति की कर दी हत्या,शव को जलाया

                 

बिहार के गया जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को भी रात में जला दिया। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ किया तब मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई और पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी गांव छोड़कर फरार हो गया है।ग्रामीणों ने बताया  कि मृतक की पत्नी से गांव के ही एक युवक का अवैध संबंध था दोनों के बीच महिला का पति खटक रहा था, जिसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाकर रात में उसे मार डाला गया। गिरफ्तार महिला से थाने पर पुलिस पूछताछ कर रही है।पुलिस ने बताया कि महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया है एफ आई आर की कार्यवाही की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad