संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 25, 2021

संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली। प्रोत्साहन राशि देने में उपेक्षा से नाराज स्वास्थ्य विभाग के संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में मंगलवार को काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध करते हुए कार्य किया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर नियुक्त डॉ.अमित श्रीवास्तव,  डॉ दिनेश कनौजिया, डॉ नीरज, डॉ गंगाराम भारती अन्य संविदा कर्मी विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य भी किया। डॉ.अमित श्रीवास्तव  ने कहा कि संविदाकर्मी जान जोखिम में डालकर कोरोना की जांच एवं इलाज में हर संभव मदद कर रहे हैं। आरआरटी टीम प्रत्येक कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर-घर जाकर दवा दे रही है, लेकिन सरकार कुछ दिन पहले कह रही थी कि कुछ संविदाकर्मियों से भी कोरोना में कुछ काम करा लिया जाए। जबकि पूरे प्रदेश में कोरोना से संबधित अधिकांश कार्य संविदा कर्मी ही कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से दिया जा रहा प्रोत्साहन राशि केवल स्थायी कर्मियों के लिए है, जबकि सारा कार्य संविदाकर्मी कर रहे हैं। सरकार संविदाकर्मियों की उपेक्षा कर रही है। अगर ऐसे रहा तो सभी संविदा कर्मी 15 दिन बाद होम आइसोलेशन पर जाने को मजबूर होंगे। इस दौरान बीसीपीएम जयप्रकाश यादव, बीएम अरविंद यादव, lt ऋषिकेश, एनम नीतू कुमारी, श्याम नंदन व अन्य संविदाकर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad