औरैया जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दरोगा पवन सिंह की मौत हो गयी।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार दिबियापुर से औरैया जाते समय हरराजपुर के समीप दरोगा की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी जिससे दरोगा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।बताया गया कि दरोगा पवन सिंह बिधूना कोतवाली से 10दिन पूर्व स्थानांतरित होकर दिबियापुर थाने पर आये हुए थे।पवन सिंह झांसी के रहने वाले थे।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को गाड़ी से बाहर निकाल कर उच्चाधिकारियों का मामले की जानकारी दी जहां पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंजवाया।घटना के बाद महकमें में शोक की लहर दौड़ गयी।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment