अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने के बाद सोमवार को शासन ने तीन सीओ,दो एसडीएम और तीन थानेदारों को निलंबित कर दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन ने सीओ खैर,सीओ गभाना,सीओ सिविल लाइन तथा एसडीएम खैर,एसडीएम कोल को सस्पेंड कर दिया है।इसके अलावा खैर,जवां और लोधा के एसएसओ को निलंबित किया गया है।इससे पहले इस प्रकरण में जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक सहित थानेदार और सिपाहियों को सस्पेंड किया जा चुका है।बताया जा रहा है कि विगत दिनों जहरीली शराब पीने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की मौत हो गयी है जिस पर शासन ने सख्त कदम उठाया है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment