पेड़ गिरने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 20, 2021

पेड़ गिरने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

                 

चन्दौली चकिया कोतवाली क्षेत्र के गोल्हिया गांव के पास सड़क पर जा रही एक बाइक पर पेड़ गिर जाने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चकिया कोतवाली पुलिस पहुँच गई तथा शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। चकिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सांई गांव के निवासी रामप्रवेश पाण्डेय (51) तथा पुत्र अरविंद पाण्डेय (28) अलीनगर से चकिया की ओर आ रहे थे। उसी के दौरान तेज आंधी पानी के कारण चकिया सिकंदरपुर रोड पर गोल्हिया गांव के समीप इंडियन पेट्रोल पंप के पास अचानक सड़क के किनारे लगा एक पेड़ बाइक के ऊपर गिर गया जिससे दोनों लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण पिता पुत्र की मौत हो गई।दोनों शव की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के सांई गांव के निवासी रामप्रवेश पाण्डेय और अरविंद पाण्डेय पिता-पुत्र के रुप में की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना के बाद काफी देर तक चकिया मुगलसराय मार्ग अवरूद्ध रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad