बिहार अररिया कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा एक आरोपी पुलिस कस्टडी से किसी तरह हथकड़ी सरका कर नाले में कूद गया।नाले की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस को जब कुछ नहीं सूझा तो जेसीबी मशीन मगा कर नाले की खुदाई शुरू करा दी गयी।बताया गया कि पुलिस नाले में मिले ताजे पैर के निशान को देखकर खुदाई करा रही थी।इस सम्बन्ध में बताया गया कि नगर थाने के निकट से एक सप्ताह पूर्व बाइक के चोरी होने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था,उसे पुलिस जब कोर्ट में पेश करने जा रही थी तभी वह नाले में कूद गया।पुलिस ने उसे पकडने के लिए पूरे दिन नाले की खुदाई कराई।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद सफलता मिली है और उसको पकड़ा गया है।परन्तु पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह कहां से पकड़ा गया है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment