रंजिश में वकील की गोली मारकर हत्या,रात में हुई घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

रंजिश में वकील की गोली मारकर हत्या,रात में हुई घटना

                 

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के फूला गांव में लल्लन सिंह 60 वर्ष की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।बताया गया कि लल्लन सिंह वकील थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार लल्लन सिंह नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सूरज प्रसाद के घर से रात करीब 10 बजे लौट रहे थे तभी गांव के समीप ही कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी।मामला पंचायत चुनाव के रंजिश का बताया जा रहा है।गोली लगने के बाद लल्लन सिंह को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलोई  ले गये जहां से डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि रास्ते में इन्हौना के निकट उनकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad