फंदे पर लटकी पत्नी तो पति ने चाकू से गर्दन रेता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

फंदे पर लटकी पत्नी तो पति ने चाकू से गर्दन रेता

                 

कानपुर सचेंडी कस्बे में घर के अन्दर फांसी के फंदे पर पत्नी को लटका देख पति ने चाकू से अपनी गर्दन रेत ली।परिजन उसे घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है,मगर अभी घटना की वजह सामने नहीं आयी है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पता चला कि सचेंडी के रहने वाले योगेंद्र की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी,योगेंद्र गांव में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता है।उसकी पत्नी संदिग्धवस्था में फांसी के फंदे पर झूल गयी यह देख पति योगेंद्र सोमवार को चाकू से अपना गला रेत लिया।सचेंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दे दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad