रिपोर्ट-फरीदुद्दीन
चन्दौली कमालपुर कस्बा में बने 25 बीएड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज़ों को सुविधाए नही है। इस स्वस्थ केंद्र पर चार संविदा कर्मी नियुक्त हैं। यहां केवल दो बेड हैं।मरीजों के परामर्श अथवा रोगों के बारे में ऑनलाइन लखनऊ बंगलौर और हैदराबाद के डॉक्टरों द्वारा मरीजों की समस्याओं को ऑनलाईन सुना जाता है और केवल सलाह दी जाती है न यहाँ कोई चिकित्सा व्यवस्था नही न ही कोई दवा मिलती है ।यहाँ प्रसव के लिए एएनएम रखी गई है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल टाइफाइड ,मलेरिया, फाइलेरिया, एवम सुगर चेक किया जाता है ।डॉक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया अस्पताल में मरीजों के लिए इमरजेंसी सुविधाए नही है। अस्पताल सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक खुला रहता है ।पूर्ववर्ती सरकार के एक विधायक ने कहा था कि मैंने अपनी सरकार में क्षेत्र वासियों के लिए 25 बेड का अस्पताल बनवाया है।जब कि अस्पताल में केवल दो बेड रखे गए है जिस पर महिलाओं का चेकप एवम प्रसव कराया जाता है ।करोङो रुपये से बना यह अस्पताल क्षेत्रीय जनों के लिए अभिशाप बना हुआ है।ग्रामीण राजकुमार यादव, अशोक चौरसिया, ऑफर अली, पप्पू आदि ने कहा कि अस्पताल में सपा सरकार इतना रुपया लगाया परन्तु इससे अच्छा तो पंचायत भवन पर नवीन प्राथमिक चिकित्सालय था जहाँ डाक्टर एवम दवा मिला करता था रोगी सन्तुष्ट थे ।

No comments:
Post a Comment