विधायक के आवास के पास फेंका बम,तीन को लोगों ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

विधायक के आवास के पास फेंका बम,तीन को लोगों ने पकड़ा

कानपुर में भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी के घर के बाहर बम फेंके जाने से हड़कम्प मच गया।घटना के बाद शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों और अगल बगल के लोगों ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।काकादेव पुलिस ने पकड़े गये तीनों आरोपियों के पास से तमंचा और देशी बम बरामद किया है और थाने लाने के बाद उनसे पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि काकादेव स्थित नवीन नगर घर पर विधायक रात में टहल कर आये तभी वहां कुछ मीटर दूरी पर एक बम गिरा।बम देखते ही विधायक ने सुरक्षाकर्मियों को आवाज लगाई,शोर की आवाज सुन कर सुरक्षाकर्मियों और आस पास के लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया और आगे जाकर तीनों को दबोच लिया जबकि मुख्य आरोपी भाग निकला।एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था आकाश कुलहरि ने बताया कि मुख्य आरोपी का नाम छोटू है वह काकादेव क्षेत्र का ही है।उसकी किसी से रावतपुर में रंजिश चलती है,उसी पर हमला करने के लिए यह लोग निकले थे।पुलिस के पीछा करने पर बम फेंका तो विधायक के घर के पास गिरा।पूछताछ की जा रही है मुख्य आरोपी फरार है उसके पकड़े जाने के बाद मामला साफ होगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad