रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के परसुपुर गांव में रविवार को चंदापुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र पाल शराब के नशे में धुत लड़खड़ाते हुए कुएं में गिर पडे। खेल रहे कुछ बच्चों ने उक्त व्यक्ति को कुएं में गिरते देखकर शोरगुल मचाया।जिससे गांव वाले कुए के पास इकट्ठा हो गये। और उक्त घटना के बारे में रोहनिया पुलिस को सूचित किया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मातलदेई चौकी इंचार्ज सचिन पटेल ने पुलिस व गांव वालों को साथ में लेकर अथक प्रयास करने के बाद वीरेंद्र पाल को कुएं से बाहर निकलवाया।पुलिस ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

No comments:
Post a Comment