पूर्व मंत्री एवं पांच बार के विधायक रहे शिवबालक पासी का निधन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

पूर्व मंत्री एवं पांच बार के विधायक रहे शिवबालक पासी का निधन

रायबरेली पूर्व मंत्री एवं सलोन से  विधायक रहे शिवबालक पासी का निधन हो गया। बताया गया कि उनका इलाज अमेठी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को गांव में ही उनके बड़े बेटे राजबहादुर द्वारा मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। रायबरेली जनपद के डीह ब्लाक  अंतर्गत थौरी गांव के रहने वाले शिवबालक 1972 में ग्राम प्रधान का चुनाव जीते थे यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। 1980 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर सलोन विधानसभा से चुनाव लड़े और विधायक बन विधानसभा पहुंचे। बताया गया कि वह 5 बार विधायक चुने गए, शिव बालक को कांग्रेस की सरकार में 1980 में समाज कल्याण राज्य मंत्री तथा 1985 में  उन्हें कृषि राज्य मंत्री भी बनाया गया था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काफी करीबी माने जाते थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad