तीन की मौत,अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 4, 2021

तीन की मौत,अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा

                  

झारखंड के पलामू जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि मरने वालों में टेलर का ड्राइवर व खलासी भी शामिल है। बताया गया कि यह घटना जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह गांव के राजवार  मोड़ पर घटी है। जानकारी के मुताबिक लोहे का गाटर लोड कर ट्रेलर तेज गति से मेदनीनगर की ओर से आ रहा था इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर बाइक सवार को धक्का मारते हुए सड़क किनारे एक खाली घर में जा घुसा। धक्का लगने के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे के बाद ड्राइवर व खलासी का शव ट्रेलर के केबिन में फंस गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को केविन से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad