एनडीआरएफ की टीम ने बाबा कीनाराम आश्रम और माता आनंदमयी अस्पताल का किया सैनिटाइजेशन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 4, 2021

एनडीआरएफ की टीम ने बाबा कीनाराम आश्रम और माता आनंदमयी अस्पताल का किया सैनिटाइजेशन

                 

वाराणसी देश में कोरोना माहमारी की दूसरी लहर को देखते हुए पिछले साल की भांति इस बार भी एन.डी.आर.एफ़. की टीमें सेनिटायजेशन अभियान के तहत जिला प्रशासन के साथ मिलकर वाराणसी की संकरी गलियों व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर एरिया सेनिटायजेशन का कार्य कर रही है | इसी क्रम में आज एन.डी.आर.एफ़. टीम ने माता आनंदमयी अस्पताल और रविन्द्रपुरी स्थित कीनाराम आश्रम व आसपास के इलाके को हाइपोक्लोराइड सलूशन से सेनेटाइज किया | बनारस की संकरी गलियों में छिड़काव वाली बड़ी गाड़ियाँ नहीं पहुँच सकती, जिसके चलते एन.डी.आर.एफ़. की टीमों ने वाटर पंप, स्प्रेयेर और पोर्टेबल पंप की सहायता से छिड़काव किया 11 एनडीआरएफ, वाराणसी को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एरिया सेनिटायजेशन का कार्य कर रही है और साथ ही लोगों से अपील कर रही है, कि वे इस कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। मास्क का उचित प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिंग और कोरोना बचाव उपायों तथा दैनिक जीवन के दौरान कोरोना माहमारी संबंधी बरती जाने वालीं सावधानियों का पालन करें । इसके अतिरिक्त राज्य व केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें, घर पर रहे, सुरक्षित रहें |



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad