रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- कोइली स्थित बाजार में ज्वेलरी की दूकान में चोरी करते समय ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रुपापुर निवासी सोनू सेठ की कोइली में ज्वेलरी की दुकान है जिसमें रात दो बजे के करीब तीन चोर शटर चाड कर दुकान के अन्दर घुसे और आलमारी तोडने लगे। जिससे बगल में लोगों को खट खट आवाज सुनाई पड़ी तो लोग चिल्लाने लगे।शोर सुन कर दो चोर आधा किलो नया पायल ,चार सौ ग्राम पुराना चादी तथा सोने का एक लाकेट तथा दस ग्राम सोना लेकर भाग गये और एक चोर पकडा गया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर उप निरीक्षक संतोष यादव पहुंचे तथा उसे राजातालाब थाना पर ले गये और उसके दोनों साथी के बारे में पूछताछ किये जहां पकड़े गये व्यक्ति ने अपने दोनों साथियों को बताया। जिसपर पुलिस उसके घरों पर दबिश दे रही है।

No comments:
Post a Comment