शौच के लिए गई सास बहू पर धारदार हथियार से हमला,सास की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 20, 2021

शौच के लिए गई सास बहू पर धारदार हथियार से हमला,सास की मौत

                 

बस्ती उ०प्र० कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शौच करने गयी सांस बहू के उपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिससे सास की मौके पर ही मौत हो गयी वही बहू गम्भीर रूप से घायल हो गयी।बताया जा रहा है कि करचोलिया गांव में सास सुभावती 58 तथा बहू पूजा 30 वर्ष खेत की तरफ शौच के लिए गई हुई थी तभी अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे सास सभावती की मौत हो गयी।घायल बहू को परिजनों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।घायल पूजा के बयान के अधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।परिजन किसी से विवाद होने से इंकार किये हैं।पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने भी मौके का मुआयना किया है और जांच के लिए टीम का गठन किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad